कोंग्रेसियो ने मनरेगा बताओं के तहत गांधी चबूतरा पर किया धरना-प्रदर्शन  - Aaj Tak Media

कोंग्रेसियो ने मनरेगा बताओं के तहत गांधी चबूतरा पर किया धरना-प्रदर्शन 

 

उरई (जालौन ) जिला कांग्रेस कमेटी जालौन एवं शहर कांग्रेस कमेटी उरई के तत्वाधान में मनरेगा बचाओ संग्राम पर धरना प्रदर्शन का आयोजन पूज्य महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे धरना एवं प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना एवं प्रदर्शन के मनरेगा जिला प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा इस भाजपा की योजना में अब लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा ना गांव का पलायन भी नहीं रुकेगा। धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद्र सेंगर ने अपने संबोधन में कहा कि जी राम जी में राम का नाम ही नहीं है अब भाजपा के चाहते ठेकेदार को ही काम मिलेगा यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा।सभा का संचालन करते हुए शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को पुनः राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के नाम जोड़ना पड़ेगा नहीं तो कांग्रेस शहर की हर अगर ,गांव वा वार्डो से संसद तक आंदोलन होगा आंदोलन होगा। सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर वा राजीव नारायण मिश्रा जी ने अपने विचारों में कहा कांग्रेस की नीति हमेशा हर आम आदमी को रोजगार देने का संकल्प था जिसे भाजपा ने समाप्त करने का काम किया। उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से विष्णु चतुर्वेदी, शकुंतला तिवारी, शकुंतला पटेल, हौसला ,गुलाब खान, राजेश मिश्रा ,सिद्धार्थ दिवोलिया,कमल दोहरे,जितेंद्र मिश्रा,राघवेंद्र तिवारी, ओम नारायण शर्मा, प्रमोद राजपुत, देशराज वर्मा, सुरेश दीक्षित, मनोज दीक्षित, सुजीत श्रीवास्तव, मेराज बुलेट, चंद्रभान वर्मा, कुंअर सिंह कुशवाहा, दीपक परिहार, कासिम भाई,सीताराम वर्मा, अतीक खान जमुना दास अहिरवार गुड्डू रिज़वी, शब्बीर हसन अंसारी,नयन तिवारी, हरिशरण वर्मा,बाबू सिंह वर्मा,नन्हे भाई,राजीव भाई,कुलदीप सोनी,जाकिर अंसारी, असगरी बेगम आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply