Loading market...

बारिश से तहसील में गिरे 47 प्रभावितों को मिली सरकारी मदद

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन पिछले करीब 20 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कालपी तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कच्चे व जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। अब तक तहसील क्षेत्र में 60 घर गिरने की जानकारी सामने आई है। इनमें से 47 प्रभावित गृहस्वामियों को शासकीय सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है, जबकि 13 मामलों में कार्रवाई जारी है।

उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि बारिश के कारण जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त या धराशायी हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सरकारी सहायता दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार व प्रिंस सिंह राजपूत समेत लेखपालों एवं राजस्व कर्मचारियों को लगाया गया है।

तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा ने बताया कि 47 मकान गिरने से प्रभावित परिवारों की सहायता संबंधी कार्रवाई पूरी कर उन्हें शासकीय मदद दिलाई जा चुकी है। शेष 13 प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

एसडीएम ने तहसीलदार, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों व राजस्व कर्मचारियों की बैठक में निर्देश दिए कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र में तत्काल पहुंचकर स्थलीय जांच की जाए और पात्र प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

फोटो— बारिश से गिरे घरों के प्रभावितो की कार्यवाही करते एसडीएम व नायब तहसीलदार प्रिंस सिंह

Leave a Reply