Loading market...

डॉक्टर दिनेश उदानियां बने नीमा के अध्यक्ष

कोंच (जालौन) नीमा की सम्पन्न हुई बैठक में चिकित्सकों ने डॉ० दिनेश उदैनिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर चुन लिया है नगर के मोहल्ला पटेल नगर में स्थित नीमा भवन पर आयोजित हुई उक्त बैठक में चिकित्सकों ने नगर के बरिष्ठ चिकित्सक दिनेश उदैनिया को नीमा इकाई का अध्यक्ष चुना है वह पहले पूर्व में भी नीमा के अध्यक्ष रह चुके है उनके नाम का प्रस्ताव निवर्तमान अध्यक्ष डॉ० आलोक निरजंन ने रखा जिसका सभी चिकित्सको ने सहमति जताते हुए उदैनिया के नाम पर मोहर लगा दी वही उपाध्यक्ष पद पर डॉ० केशव निरजंन और महासचिव के पद पर डॉ०अखिलेश निरजंन तथा कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ० प्रदीप अग्रवाल एवं सहसचिव डॉ० विकास राठौर को बनाया गया नीमा इकाई के अन्य पदों पर अगली बैठक में घोषणा की जाएगी नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ० दिनेश उदैनिया ने इस मौके पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा उन्होंने कहा कि चिकित्सक का दायित्व मरीज को ठीक करना और उसके प्राणों की रक्षा करना होता है भगवान के बाद यदि मरीज किसी पर भरोसा करता है तो वह चिकित्सक ही है इसलिए चिकित्सकों को भी अपने पेशे में ईमानदारी बरतते हुए मरीज का उपचार सच्चे मन से करना चाहिए सम्पूर्ण सृष्टि का रचैयता भगवान सब देख रहा है बैठक की अध्यक्षता डॉ० सुशील तिवारी ने की इस दौरान डॉ०आनन्द शर्मा प्रह्लाद सिंह डॉ०अतुल सोनी डॉ० डॉ०दिलीप अग्रवाल अजय तिवारी आदि मौजूद रहे है।

 

 

 

Leave a Reply