आगामी त्योहारों को लेकर एट थाने में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक - Aaj Tak Media

आगामी त्योहारों को लेकर एट थाने में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

एट (जालौन) आगामी त्योहार ईद, रामनवमी एवं होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर थाना परिसर में CO परमेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय , पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान त्योहारों के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने पर विस्तार से चर्चा की गई। CO ने सभी से आपसी सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने को कहा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ध्वनि विस्तारक यंत्र (साउंड) धीमी आवाज में बजाए जाएंगे, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा होलिका दहन पूर्व निर्धारित एवं चिन्हित स्थानों पर ही किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पीस कमेटी के सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।इस द्वारा जेई निशांत शर्मा विद्युत विभाग ,लाल जी प्रधान, रियाज खान,मुकेश शिवहरे, पुनीत कुमार, बन्ना खान,वकील कुमार,देवी दयाल जाबिर अनी, जातिम सिंह, रमाकांत नगरिया, ओर नगर पंचायत के सदस्य व सभी ग्राम के प्रधान लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply