जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी /जालौन स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदरसी निवासी राम करन रमन आदि किसानों के प्रार्थना पत्रों पर तहसीलदार कालपी श्रीष कुमार मिश्रा ने राजस्व कर्मचारियों की जांच आख्या के आधार पर भूमि के अंश में संशोधन कर मृतक के वारिसों के नाम खतौनी में दर्ज कराए। इसके बाद संबंधित कृषक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदकों ने बताया कि पूर्व में पारित आदेश के अनुपालन में मृतक बद्दू पुत्र भूरा के स्थान पर उसके वारिसों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किए जाने थे। संबंधित भूमि में चच्चोटा पुत्र बद्दू, राम करन रमन पुत्र बद्दू तथा राम दास पुत्र बद्दू का एक-एक तिहाई हिस्सा निर्धारित है।
इस संबंध में राम करन रमन ने 27 अगस्त 2026 को तहसीलदार कालपी को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व आदेश के आधार पर खतौनी में आवश्यक अंश संशोधन कर वारिसों के नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया था। तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से तत्काल जांच आख्या प्राप्त कराई। जांच के आधार पर अभिलेखों में आवश्यक संशोधन कर आवेदक को खतौनी प्रदान की गई। तहसीलदार द्वारा इस कार्यवाही से संबन्धित कृषकों को राजस्व अभिलेखों में सही अंश व वारिसों के नाम दर्ज होने से राहत मिली है।
फोटो – किसानो को खतौनी देते तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा
