कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने बाली युवती के साथ आरोपित द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर मारपीट करना जान से मारने की धमकी देने स्वजनों से शिकायत करने पर आरोपित की माँ द्वारा गाली गलौच कर मारपीट कर देना पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक व उसकी माँ के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
एक गाँव की रहने बाली 18 वर्षीय युवकी की पहचान सोशल मीडिया के जरिये से नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निबासी पारस सोनी से हो गई जिसके बाद दोनो में फेसबुक इंस्टाग्राम तहत बात चीत हुई और बातों ही बातों में दोनो में प्यार पनप गया जिसके बाद आरोपित पारस उसको शादी की बात कहकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म कोंच उरई मार्ग स्थित सरकारी अस्पताल के बगल में बने किराए के होटल में किया और जब लड़की शादी की बात कहती तो वह लड़ने पर आमादा हो जाता रहा और उसके साथ मारपीट कर दी युवती एक दिन अपने घर से चलकर आरोपित के घर पहुची तो उसके साथ उसने मारपीट कर जातिसूचक गाली दी तथा आरोपित की माँ किरन सोनी ने गाली गलौच कर धमकी देकर भगा दिया प्रभारी निरीक्षक निगबेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटनां 2 सितंबर 2024 की है पीड़िता द्वारा अदम तहरीर पर रविवार को दुष्कर्म एवं एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
