जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन स्थानीय नगर के मोहल्ला टरननगंज में 10 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया। फल स्वरुप बेहोशी की अवस्था में किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पार्टी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों के द्वारा किशोर को राजकीय चिकित्सालय उरई के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि टरननगंज मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय यस को घर में जहरीले सर्प के काटने से अचेत हो गया। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे। सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक चक ने किशोर की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने किशोर को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।
