जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन विद्युत उपकेंद्र कालपी में स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों एवं पैनलों की नियमित जांच व रूटीन टेस्टिंग के कारण 14 अक्टूबर को तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत परीक्षण खंड उरई के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता मीटर की देखरेख में उपकेंद्र पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों और पैनलों की टेस्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विद्युत उपकेंद्र कालपी से पोषित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग द्वारा यह कार्य विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। बिजली उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की गई है।
