Loading market...

कालपी-जोल्हूपुर हाइवे मार्ग पर भीषण जाम लगने से सैकड़ों गाड़ियां फसी

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी, जालौन

 

कालपी/जालौन वुधवार को कालपी-जोल्हूपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य के चलते भीषण जाम लगने से राहगीरों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में एंम्बुलेंस भी फंस गई, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई। सड़क पर कई किलोमीटर लम्बी वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन बाधित हो गया तथा नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्यदाई संस्था के द्वारा कालपी-जोल्हूपुर मार्ग पर एक लेन में सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते एक लेन को बंद कर दिया गया है। तथा दूसरी लेन से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है। ऐसे में दोनों ओर से वाहनों के आमने-सामने आने व आड़े तिरछे खड़े हो जाने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।

हाइवे पर जाम लगने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ ही आम राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे गंभीर स्थिति उस समय बन गई, जब जाम में एंबुलेंस फंस गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उचित इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े और आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित न हों। क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि सड़क मरम्मत के दौरान यातायात का बेहतर प्रबंधन किया जाए, जिससे कानपुर – झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले जाम से राहत मिल सके। कार्यदाई संस्था के प्रबंधक इंगलेश शर्मा ने बताया कि वाहनों के आवागमन के लिए रोड में पुख्ता व्यवस्था की गई है। जो समस्या आ रही है उसका समाधान कर दिया जाएगा।

Leave a Reply