Loading market...

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन पिछले सप्ताह सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के निवासी लोकेंद्र सिंह (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह दिनांक 9 -10 2026 को दोपहर को जोल्हूपुर चौराहे से पहले जय श्रीराम आरो वाटर दुकान के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान कालपी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बिना हॉर्न बजाए लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में लोकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दी। मृतक के परिजन राजा सिंह सेंगर ने 13 अक्टूबर को कालपी कोतवाली पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया को सौंपी है।

Leave a Reply