Loading market...

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर एसडीएम का किया स्वागत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने पर शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। गुरुवार को तहसील कालपी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए शिक्षामित्रों ने तहसील स्थित कार्यालय में उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य का स्वागत किया।

इस दौरान शिक्षामित्रों ने मानदेय वृद्धि के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षामित्रों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। मानदेय में छह हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि होने से शिक्षामित्रों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

स्वागत करने वाले शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष अनिल हथनौरा, पूनम पांडेय, छत्रपाल, अर्चना, पूजा और किशन दास सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।

 

फोटो – एसडीएम विनय कुमार मौर्य का स्वागत करते शिक्षामित्र

Leave a Reply