Loading market...

5 अस्पतालों में आयोजित सीएम जनआरोग्य मेलों में 153 मरीजों का उपचार कर जागरूक किया 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी /जालौन रविवार को कालपी,चुरखी वावई, नियामतपुर तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 153 मरीजों का उपचार करके स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया।

रविवार को सुबह 10 से 4 वजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 47 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 26

पुरुष तथा 21 महिला मरीज शामिल रहे।इस दौरान शुगर के 6 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 5-5 मरीजों की जांच की गयी।

महिला चिकित्सक डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 27 मरीजों का इलाज किया गया। सरकारी चिकित्सालय चुरखी में 25 मरीजों का इलाज हुआ।वावई में 32 तथा नियामतपुर चिकित्सालय में 22 मरीजों का इलाज हुआ। मेलो में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार ने कहा कि सर्दियों का मौसम बढ़ने लगा है। इसलिए सभी लोग अपने-अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

 

फोटो- मरीजों का उपचार करते चिकित्सकीय टीम

Leave a Reply