कोंच में रामलीला के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भगत सिंह नगर में हुआ मारीच वध मेला
कोंच (जालौन) नगर के भगत सिंह नगर इलाके में शुक्रवार को मारीच वध मेला एवं रावण-जटायु युद्ध की लीला का आयोजन किया गया। धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित रामलीला में लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
रामलीला के दौरान रावण ने साधु का वेश धारण कर माता सीता का हरण किया। वहीं, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने मारीच का वध किया। इसके बाद रावण और जटायु के बीच हुए युद्ध का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की भीड़ जुटी। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन कर लोगों को धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष का संदेश दिया गया।
