जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय नगर के मोहल्ला राजघाट से दो सगी नाबालिग बहिनों के 3 अपहरण कर्ताओं को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार मौर्य तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के निर्देश पर कालपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही दोनों अपह्रत किशोरियों को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
उल्लेखनीय हो कि दिनांक 16 अगस्त 2026 की रात करीब दो बजे वह अपने घर में सो रही व। तभी दो सगी बहिनों के गायब होने पर सनसनी मच गयी थी। किशोरियों की मां ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि उसका पति रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था। सुबह जागने पर उसने देखा कि उसकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी और 15 वर्षीय छोटी बेटी घर में मौजूद नहीं थीं। पीड़िता ने दोनों बेटियों के अपहरण में रामगोपाल यादव के मकान में रहने वाले आरोपियों भगवान दास तथा मोनू, निवासीगण राजघाट पर दोनों किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।इस मामले की विवेचना महमूदपुरा चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्रा गम्भीरता से कर रहे। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह,सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा, महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी तथा पुलिस जवानों ने कालपी से सटे व्यास मंदिर रोड में घेराबंदी करके अपहरण कर्ता आरोपियों भगवानदास व मोनू तथा सलीम निवासी ग्राम दौलतपुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत दोनों किशोरियों को भी बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों नाबालिग बहनों की बरामदगी पर पारिवारिक जनो ने राहत महसूस की है।
उपनिरीक्षक दिलीप मिश्रा के मुताबिक आवश्यक लिखा-पढ़ी करके आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
