Loading market...

दो दिनों से लापता महिला का तालाब में मिला शव

 

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोब चौगड़ा में शुक्रवार को तालाब में एक 65 वर्षीय महिला का शव उतराता मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान फूलारानी उर्फ शांति पत्नी ग्याप्रसाद के रूप में हुई है। वह बीती 14 अक्टूबर से घर से लापता थीं।

जानकारी के अनुसार, महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को तालाब के पास दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने खोजबीन की तो पानी में महिला का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।

मृतका की पुत्री सुशीला ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और 14 अक्टूबर से लापता थीं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply