Loading market...

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर एडीएम ने किया घूम घूम कर बूथों का निरीक्षण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को अपर जिलाधिकारी राजीव राज ने कालपी के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमएसवी इंटर कॉलेज सहित कई बूथों का जायजा लिया। इसके बाद आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज स्थित बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दर्ज नामों की जांच तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार शामिल करने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को संपन्न कराने पर जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए पुनरीक्षण प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

फोटो – मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एडीएम राजीव राज एवं अन्य अधिकारी

Leave a Reply