Loading market...

जुआ खेलते पकड़े तीन आरोपियों से नगदी तथा ताश की गड्डी बरामद

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर में पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुन्नाफुल पावर चौराहे के पास स्थित पदारक गुम्मठ के पास दबिश देकर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र की अगुवाई में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 1550 रुपये नगद तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपीगणों रिजवान निवासी सोहरापुर, थाना कालपी,कपिल निवासी- मोहल्ला मनीगंंज कालपी,विश्वनाथ निवासी- मोहल्ला मनीगंंज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

 

Leave a Reply