कोंच (जालौन) ग्राम मनोहरी निबासी सरमन लाल पुत्र गेंदालाल कारीगरी करके अपना जीबन यापन करता है घटना दिनांक 22 जून 2026 सुबह 7 बजे की है जब सरमन का पुत्र राम कुमार ग्राम से उरई के लिए निकला था और जब घर बापिस नहीं आया तो उसकी तलाश की तो पता चला कि वह उरई में है और उसका फोन 23 जून 2026 तक चालू रहा और इसी दिन 12 बजे से उसका फोन बंद हो गया दिनांक 24 जून 2026 की सुवह तक वह घर नहीं आया जिससे सरमन काफी परेशान होकर और उसकी कई जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका जिस पर सरमन ने दिन बुधवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पुत्र की गुसुदगी दर्ज किये जाने की मांग की है।
