जनपद कानपुर देहात | दिनांक 26 सितम्बर 2025
साफ-सफाई, सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षा इंतज़ामों का जायज़ा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वेयरहाउस में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी व्यवस्थाएँ नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएँ। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-
भारतीय जनता पार्टी से: श्याम बिहारी शुक्ला, श्यामू शुक्ला
-
समाजवादी पार्टी से: शेखू खान, बृजमोहन यादव
-
कम्युनिस्ट पार्टी से: राम औतार भारती
-
कांग्रेस पार्टी से: गोविन्द यादव, बालकेशन
-
आम आदमी पार्टी से: रोहित कुमार यादव
इसके अतिरिक्त वेयरहाउस इंचार्ज/भूमि संरक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद, अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
