आटा टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान आयोजित - Aaj Tak Media

आटा टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान आयोजित

उरई, दिनांक 26 सितम्बर 2025 (सू०वि०)

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 26.09.2025 को आटा टोल प्लाजा पर एन०एच०ए०आई०, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यातायात पुलिस एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से चालकों/परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 49 चालकों/परिचालकों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार (एम.ओ.) एवं अभिषेक प्रनामी (एल.टी.) द्वारा किए गए परीक्षण में 04 चालकों का शुगर लेवल तथा 04 चालकों का ब्लड प्रेशर बढ़ा पाया गया, जिन्हें चिकित्सीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

मिशन शक्ति के तहत अनूठी पहल

शिविर के साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसमें अंचला यादव को एक दिन का ए०आर०टी०ओ० तथा हेमलता रायकवार को एक दिन का परियोजना निदेशक नामित किया गया। दोनों ने टोल प्लाजा का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए।

इन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनकर वाहन चला रहे चालकों को फूल भेंट कर सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के लिए प्रेरित किया, वहीं नियमों का पालन करने वाले चालकों को धन्यवाद दिया गया।

सड़क सुरक्षा पर जागरूकता

राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल ने उपस्थित चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए अपील की कि –

  • वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य करें।

  • नशे की हालत में वाहन न चलाएँ और मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

  • ओवरस्पीडिंग से बचें, क्षमता से अधिक माल व सवारियाँ न ढोएँ।

  • दुर्घटना होने पर घायलों की तुरंत मदद करें।

  • वाहन चलाते समय साइड इंडिकेटर का प्रयोग करें और निर्धारित स्थान पर ही रुकें।

टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा भी चालकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और एन.एच.ए.आई. की सुविधाओं की जानकारी लेने का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख सहयोग

इस अवसर पर बीर बहादुर सिंह (यातायात प्रभारी), उत्तम सिंह (परियोजना निदेशक), अंकेश श्रीवास्तव (मैनेजर–टोल प्लाजा), इरफान अहमद (ई.एच.एस.), मंगलेश शर्मा (कोरिडोर ऑपरेशन), वेद प्रकाश तिवारी (एम.टी.एस.), मंगल सिंह (ई.एम.टी.), दिनेश प्रताप सिंह (ई.एम.टी.), अंकित कुमार, अरविन्द्र मिश्रा, हर्ष, महावीर तरसौलिया (समाजसेवी) आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।

अंत में सभी सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply