पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई — फरियादियों की समस्याएं सुनीं, न्यायपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जनपद कानपुर देहात
दिनांक : 09 अक्टूबर 2025
(सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ)

आज दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से आये फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने उपस्थित फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया।


क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी की गई जनसुनवाई

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्रत्येक को न्यायसंगत कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।


यह जनसुनवाई पुलिस प्रशासन की जनसुनवाई परंपरा को मजबूत करते हुए जनता के साथ प्रत्यक्ष संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply