मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण - Aaj Tak Media

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

जनपद जालौन
दिनांक : 09 अक्टूबर 2025
(सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ)

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद जालौन में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत, पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आज पुलिस लाइन उरई में तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारीगण अपने दायित्वों का समन्वय एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करें।

Leave a Reply