प्रेस विज्ञप्ति
जनपद कानपुर देहात, दिनांक 16 अक्टूबर 2025
आज दिनांक 16.10.2025 को पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर समुचित विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन्हें न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
— जनपद कानपुर देहात पुलिस
