जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 17 अक्टूबर 2025
आज दिनांक 17.10.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड में सम्मिलित होकर परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग एवं व्यवहारिक ज्ञान आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा टोलीवार ड्रिल कराई गई, जिससे परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया गया।
इसके पश्चात महोदया ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष का निरीक्षण कर सभी गार्द रजिस्टरों की जांच की तथा गार्द की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
