जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 29 अक्टूबर 2025
कानपुर देहात में रबी वर्ष 2025-26 की फसलों की बुआई तेजी से चल रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में कृषकों की मांग के अनुसार उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है।
-
यूरिया: कुल उपलब्धता 15,249 मै0टन
-
डी.ए.पी.: कुल उपलब्धता 10,071 मै0टन
-
एन.पी.के.: कुल उपलब्धता 9,490 मै0टन
अक्टूबर माह में वितरण की स्थिति इस प्रकार रही:
-
यूरिया: 1,673 मै0टन वितरण (लक्ष्य 2,867 मै0टन)
-
डी.ए.पी.: 4,787 मै0टन वितरण (लक्ष्य 5,611 मै0टन)
-
एन.पी.के.: 1,454 मै0टन वितरण (लक्ष्य 938 मै0टन)
सहकारिता क्षेत्र में उपलब्धता:
-
यूरिया: 5,052 मै0टन
-
डी.ए.पी.: 4,644 मै0टन
-
एन.पी.के.: 5,384 मै0टन
पी.सी.एफ. बफर में भण्डारित उर्वरक समितियों की मांग के अनुसार किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी ने सभी थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं और प्रदायकर्ता कंपनियों को निर्देशित किया कि:
-
किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
-
किसी भी स्तर पर अप्रचलित उर्वरक टैग न किया जाए।
-
उर्वरक वितरण केवल POS मशीन के माध्यम से और फसल संस्तुति के अनुसार किया जाए।
-
स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर प्रतिदिन अद्यतन किया जाए।
-
नियमानुसार वितरण न होने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
किसानों को उर्वरक संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 7839882515 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है।
