अपराध नियंत्रण व अवैध शराब बरामदगी के विशेष अभियान में कानपुर देहात पुलिस को मिली सफलता - Aaj Tak Media

अपराध नियंत्रण व अवैध शराब बरामदगी के विशेष अभियान में कानपुर देहात पुलिस को मिली सफलता

जनपद कानपुर देहात
दिनांक — 04 अक्टूबर 2025

थाना रनियां पुलिस टीम द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 04.10.2025 को थाना रनियां पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान अभियुक्त नरेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी कुन्दनपुर, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात को 35 क्वार्टर देशी शराब (ट्विन टॉवर ब्रांड) के साथ वृद्धा आश्रम गली, चिटिकपुर कस्बा व थाना रनियां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रनियां पर मु0अ0सं0-175/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :

  1. नरेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश सिंह, निवासी कुन्दनपुर, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात।

बरामदगी का विवरण :

  • 35 क्वार्टर देशी शराब (ट्विन टॉवर ब्रांड)

गिरफ्तारी करने वाली टीम :

  • थाना रनियां पुलिस टीम

कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराधियों एवं अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध ऐसी प्रभावी कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है।

Leave a Reply