Loading market...

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, अनुशासन व एकरूपता पर दिया विशेष जोर

जनपद: कानपुर देहात
दिनांक: 31 अक्टूबर 2025

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने आज पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत एसपी महोदया ने परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल करवाई तथा अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बेहतर तालमेल, समयबद्धता एवं समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, वर्दी की स्थिति, शस्त्रों के रख-रखाव एवं सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।

एसपी महोदया ने आदेश कक्ष में जाकर सभी गार्द रजिस्टरों की जांच की और गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संबंधित गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “पुलिस बल का अनुशासन उसकी पहचान है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा, तत्परता और ईमानदारी के साथ करना चाहिए।”

Leave a Reply