Loading market...

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार परेड की सलामी ली, प्रशिक्षण व अनुशासन पर दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 05.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड में सम्मिलित होकर परेड की सलामी ली तथा परेड का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग तथा व्यवहारिक ज्ञान की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

परेड निरीक्षण के पश्चात एसपी महोदया ने परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल भी करवाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में पहुंचकर विभिन्न गार्द रजिस्टरों का निरीक्षण किया तथा गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply