Loading market...

एसपी जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनी जनता की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण से जुड़कर थानों/कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना।

एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में उठाई गई समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई प्राथमिकता पर की जाए।

Leave a Reply