संवाददाता
कानपुर देहात
दिनांक 11 दिसंबर 2025 को जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान दोनों अधिकारियों ने समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक को न्याय दिलाने का भरोसा दिया तथा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए न्यायपूर्ण, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
