थाना गोहन पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

संवाददाता
जालौन

थाना गोहन पुलिस टीम ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए लालू पुत्र ओमप्रकाश, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी ग्राम कुण्डऊ, थाना गोहन, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और पुलिस के अपराध नियंत्रण अभियान को मजबूती मिली है।

थाना गोहन पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply