अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी के दर्जनों नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भेंट किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रामबाबू चौधरी जिलाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी, धर्मेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष भारत क्रांति मोर्चा,
आर.बी. कुशवाहा राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष, एल. आर. अटल मूल निवासी संघ मंडल अध्यक्ष,बहुजन मुक्ति पार्टी मुस्लिम मोर्चा जिलाध्यक्ष, सुरेन्द्र पाल सिंह बारा,जानकी, पाननकुंवर, रोहिनी कुमार रगेदा, सीपी, सत्यनारायण, मूलनिवासी संत समाज जिलाध्यक्ष आर.के. साहिब, पिंकी गौतम बहुजन मुक्ति पार्टी महिला अध्यक्ष, मंगल सिंह रेवा आदि ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेंट करते हुए बताया कि बहुजन मुक्ति मोर्चा द्वारा केन्द्र सरकार की ग़लत नीतियों के विरोध में तीन चरणों में देश के 625 जिलों में राष्ट्रब्यापी आंदोलन जिलाधिकारी कार्यालय पर किया जा रहा है जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा महंगाई, बेरोजगारी प्रतिदिन निर्माण की जा रही है जबकि स्मार्ट मीटर के द्वारा अधिकतम बिजली बिल उपभोक्ताओं पर थोपा जा रहा है। संगठन के नेताओं ने कहा कि महंगे घरेलू गैस और कामर्शियल गैस एवं महंगें पेट्रोल डीजल ने देश के बहुजन समाज के लोगों की आर्थिक कमर तोड़ने का सुनियोजित षड़यंत्र केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही ज्ञापन में 12 सूत्रीय मांगों को भी शामिल किया गया है।
