रमजान, शिवरात्रि एवं होली पर्व को लेकर नदीगांव थाना में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - Aaj Tak Media

रमजान, शिवरात्रि एवं होली पर्व को लेकर नदीगांव थाना में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

 

रिपोर्ट -नन्दलाल चौरसिया

नदीगांव (कोंच)  – नदीगांव थाना परिसर में आगामी पर्व रमजान माह व महाशिवरात्रि एवं होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की बैठक एस एस आई राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें एस आई संदीप तोमर, एस आई सुनील कुमार, मुहम्मद हाफिज जीशान हाशमी, सहित नगर के दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे बैठक में त्योहारों को लेकर लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी जिसमें हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महाशिवरात्रि और रमजान माह में नगर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने एवं आवारा सूअरों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जिसको गंभीरता से लेते हुए एस एस आई राजकुमार चौधरी ने बैठक में मौजूद लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याएं त्योहारों से पूर्व दुरुस्त कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि मस्जिदों एवं मंदिरों पर लाउडस्पीकर धीमी गति से बजाया जाए जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और शिवरात्रि पर्व पर नगर के मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी उन्होंने कहा कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे संचालकों एवं विवाह घर संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं क्योंकि रात्रि के समय सड़कों पर जाम की स्थिति हो जाती है शादी विवाह में डीजे संचालक एवं विवाह घर संचालक अपनी व्यवस्था सुचारू रूप से दुरुस्त रखें उन्होंने कहा आगामी होली पर्व पर अगर किसी को कोई समस्या है तो वह अपनी समस्या बताएं जिससे समय रहते उसकी समस्या का समाधान किया जा सके बैठक में दर्जनों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे!

Leave a Reply