Loading market...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने देर रात कान्हा गौशाला व अलाव व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

संवाददाता — उरई/जालौन

शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने देर रात्रि रामपुरा खण्ड विकास क्षेत्र का भ्रमण कर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कान्हा गौशाला पहुंचकर गौवंशों के लिए उपलब्ध भूसा, चौकर एवं अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए अलावों की स्थिति का निरीक्षण किया तथा ठंड से बचाव के लिए अलाव निरंतर जलाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शीतलहर के दौरान गौवंश संरक्षण और आमजन को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, तहसीलदार गौरव कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply