Loading market...

नगर पालिका अध्यक्ष ने दशहरा ग्राउंड का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए निर्देश

कोंच (जालौन) आगामी दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर नगर पालिका ने गुरुवार की सुबह पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ दशहरा मैदान का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मेले से जुड़ी तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि दशहरा मेला नगर का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं ऐसे में मेला स्थल पर साफ सफाई आवागमन और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं बेहतर रहना जरूरी है उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले से पहले मैदान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं और किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जाए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से मैदान में होने वाले आयोजन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

Leave a Reply