थाना समाधान दिवस में आयी 10 शिकायतें मौके पर 3 का निस्तारण - Aaj Tak Media

थाना समाधान दिवस में आयी 10 शिकायतें मौके पर 3 का निस्तारण

 

कोंच (जालौन) दिन शनिवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 10 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण की मांग की जिस पर अधिकारियों द्वारा मौक़े पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए बांकी बचे प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकरियों को सौंपते हुए उसे जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश दिया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए जिससे किसी भी पक्ष को हानि न हो और जहाँ भी समस्या के निस्तारण में पुलिस बल की जरूरत है समय से पुलिस बल उपलब्ध कराया जायेगा ताकि समस्या का हल निकल सके इस अवसर पर बरिष्ठ उपनिरीक्षक बिमलेश कुमार अशोक वर्मा सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह सुयश पाठक दिनेश कुमार प्रेम किशोर नगर पालिका से शहजाद अहमद सहित अन्य बिभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply