अमित गुप्ता ब्यूरो चीफ जालौन
कालपी (जालौन)
कालपी /जालौन प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को कालपी नगर एवं आसपास के विभिन्न सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
नगर पालिका परिषद कालपी के अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में प्राचीन कर्बला मैदान में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभासद कपिल, इकबाल, निजाम, सभासद प्रतिनिधि आशु बाबा, शिवा बुंदेला, तौफीक, धर्मेंद्र पाल, अवर अभियंता प्रवीण कुमार, राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह, लिपिक सरफराज, शिशुपाल, गंगाराम प्रजापति, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र पोरवाल, ओमप्रकाश, रविंद्र यादव, ओम सैनी, अंजनी सोनी सहित अनेक कर्मचारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कोतवाली कालपी परिसर में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पौधे लगाए। इस दौरान इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वन विभाग के निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विशाल भड़ाना, सुरेश चंद्र, दयाशंकर, रामजी लाल, आरक्षी बिमलेश कुमार तथा महिला पुलिस कर्मियों ने भी पौधरोपण किया।
विद्युत उपकेंद्र परिसर में उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान के नेतृत्व में अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम, नवीन सचान, अभिषेक धीर, भूपेंद्र सिंह, रिंकू पोरवाल, दिलीप कुमार सहित इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने पौधे रोपे। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा चटर्जी ने वृक्षारोपण किया। इसके अलावा मां गायत्री विद्यालय, सदर बाजार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
फ़ोटो -वृक्षारोपण महाअभियान के दौरान पौधे लगाते पालिकाध्यक्ष अरविंद, कोतवाल, शिक्षक एवं समाजसेवी।
