कोंच (जालौन) तहसील परिसर में सांसद निधि से डीलक्स शौचालय का निर्माण तो पूर्ण हो गया लेकिन उसका रख रखाव न होने के कारण आम जनमानस एवं अधिबक्तागण उसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं जिस पर शिकायत देते हुए अधिबक्ता ने कार्यवाही की मांग की है।
दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिबक्ता रामबाबू निरंजन ने समाधान अधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सांसद निधि से तहसील परिसर ने डीलक्स शौचालय का निर्माण पूर्ण हो गया है और वह आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है जिससे तहसील में आने बाले लोगों को शौचालय की सुविधा मिल सके लेकिन नियमित साफ सफाई के अभाव में शौचालय की हालत वद से बत्तर हो गई है क्योंकि उसके अंदर गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है और जब तक इसकी देखरेख के लिए कोई स्थायी कर्मचारी नियुक्त नहीं होगा तब तक यह उपयोग हीन ही बना रहेगा अधिबक्ता ने प्रभारी अधिकारी से जनहित में इसकी स्थायी व्यबस्था किये जाने की मांग।की है।
