आगामी होली पर्व को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की हुई बैठक - Aaj Tak Media

आगामी होली पर्व को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की हुई बैठक

 

कोंच (जालौन) आगामी होली पर्व को लेकर दिन बुधवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में आहूत की गई जिसमें नायब तहसीलदार ने उपस्थित गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारा प्रेम और शोहार्द का त्यौहार है जिसे कानून व्यबस्था को ध्यान में रखते हुए उल्ल्हास के साथ मनाएं और कोई भी गड़बड़ी होने पर तुरंत ही प्रशासन को सूचित करें क्योंकि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है वहीं कोतवाल वृजेश बहादुर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्ति जनक पोष्ट साझा न करें और अफ़बाह एवं भ्रामक सूचना पर ध्यान न देते हुए संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस को सूचित करें जिससे कानून व्यबस्था के साथ खिलवाड़ करने बालों के साथ सख्ती से निपटा जा सके इस दौरान पालिका प्रतिनिधि राजा गुप्ता राम किशोर पुरोहित रवि महाराज विरगुवां अखंड प्रताप सिंह मुलायम सिंह दीपक सिंह लखन सिंह जगराम बाबूजी तौसीफ अहमद मोहित बादाम कुशवाहा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply