कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरगुवां बुजुर्ग में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब एक बुलेरो चालक ने तेजी से बुलेरो चलाते हुए मोटर साइकिल में टक्कर मार दी और जब बाइक स्वामी ने बुलेरो चालक से एतराज जताया तो उसने अपने 10/15 साथियों के साथ बाइक स्वामी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली।
ग्राम विरगुवां बुजुर्ग में जनार्दन सिंह पुत्र लाखन सिंह दिनांक 24 फरबरी 2026 की शाम करीब 6 बजे अपने साथी दीपक पुत्र मूलचन्द्र के साथ गेंहू की वोरी लेकर मोटर साइकिल से घर वापिस लौट रहे थे और रास्ते में भुआ खेड़ा मंदिर के पास मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी की तभी विरगुवां की ओर से तेज रफ्तार आ रही बुलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी जिस पर जनीदन ने चालक से कहा कि इशारा करते तो हम बाइक हटा लेते जिस पर चालक गाली गलौच करते हुए वहां से चला गया और थोड़ी देर में 10/15 साथियों को लेकर वापिस आया और बुलेरो चालक सूर्यकांत पटेल ने साथियों के साथ मोटर साइकिल सवार दोनों को गिराकर करीब आधे घण्टे तक बेरहमी से पीटा इसी दौरान वहां से गुजर रहे राजू परिहार ने बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की तभी खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए जनार्दन सिंह ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है
