डी एम ने तहसील पटलों का निरीक्षण कर समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश - Aaj Tak Media

डी एम ने तहसील पटलों का निरीक्षण कर समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

 

कोंच (जालौन) जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने दिन गुरुबार को तहसील के पटलों का निरीक्षण करते हुए प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि तहसील में राजस्व बसूली जन समस्याओं का निस्तारण और अभिलेखों का रखरखाव को विस्तार से देखा और अधिबक्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए उनको आने वाली समस्याओं को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया वहीं जन सामान्य और फरियादियों से भी बातचीत की औऱ उनकी समस्याओं को जाना और तहसील के सामान्य कामकाज का भी आंकलन लिया और जहां जहां पर कमियां थी वो चाहे न्यायालय की पत्रावलियां हो उनमें आदेश का अंकन चाहे न्यूटेशन हो इन सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है जिन्हें छोटी छोटी कमियों को समय के अंतर्गत ठीक कर लिया जाए और निरीक्षण के दौरान स्थिति सन्तोष जनक पायी गयी वहीं तहसील की बिल्डिंग पुरानी है जिसकी साफ सफाई के लिए बिशेष रूप से निर्देशित किया गया और तहसील में एक नया भवन बनाने के।लिए हम लोगों ने प्रपोजल भेजा हुआ है साथ ही जो।लोग जनता दर्शन में आते है उनके निस्तारण की भी समीक्षा की गई जिसमें मैने स्वयं फोन करके चार लोगों से फीड बैक लिया है जो संतुष्ट नजर आए वहीं एस डी एम न्यायालय की छत काफी पुरानी है जिसे बदलने के लिए निर्देश दिये गए हमारा असली मकसद है जो जन सामान्य आ रहे हैं उन्हें असली लाभ मिले इसके लिए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया वहीं अतिक्रमण पर उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं ई ओ के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार करके अतिक्रमण हटाएंगे जिसमें मुझे उम्मीद है कि पुलिस क्षेत्राधिकारी एस डी एम और नगर पालिका तीनों मिलकर इस पर काम करेंगे और जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाएंगे अतिक्रमण को रेगुलेट करेंगे और पटरी रेहड़ी वालों के।लिए नया स्थान चिन्हित किया जाएगा ऐसी ही तमाम समस्याओं पर जिलाधिकारी ने सम्वन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उनके निराकरण की बात कही इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह प्रभारी तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता सहित तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply