उरई (जालौन ) ज्योर्तीमठ के शंकराचार्य पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट होने की निष्पक्ष जांच करवायें जाने के मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला तिवारी,देवेन्द्र बाल्मीकि जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, सब्बीर भाई, राजीव प्रजापति ऊमरी, गुड्डू रिजवी, नसीब पठान, सिद्धार्थ दिवौलिया, चौ. श्यामसुन्दर, भुवन त्रिपाठी, प्रहलाद यादव दाऊ, जितेन्द्र मिश्रा, मुन्ना खां दारोग़ाजी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला, देशराज वर्मा शहर महासचिव, कमल दोहरे सहित दर्जनों कांग्रेसजनों कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित को ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए बताया कि अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ जो रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी है जिससे देशभर के श्रद्धालुओं एवं आम जनता में चिंता एवं असंतोष की भावना पैदा हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि जिन ब्यत्तियों द्बारा उक्त प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है उनकी पृष्ठभूमि, परिस्थितियों एवं संभावित प्रेरक तत्वों की निष्पक्ष जांच करवाएं जाने की मांग उठाई है।
