15 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले जाने की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)।
कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुटरा से 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बिबेचना शुरू कर दी है।
उक्त प्रकरण को लेकर ग्राम कटरा निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 5 -11 2026 को वह खेतों में पानी लगाने गया था। शाम करीब छह बजे जब वह घर लौटा तो पता चला कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री दोपहर करीब तीन-चार बजे शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका।
पीड़ित पिता के अनुसार किशोरी के पास बाजार में सामान बेचकर एकत्र किए गए करीब 15 हजार रुपये भी थे। इसके अलावा वह दो मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी पायल तथा पेटी भी अपने साथ ले गई है। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद पुलिस से कार्यवाही की मांग की।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर उक्त मामले में संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
