कोंच (जालौन) नगर के मोहल्ला गांधी नगर से अपनी दादी के साथ मूर्ति विसर्जन में शामिल होने जा रहा 12 वर्षीय किशोर पटाखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धनुतालाब मैदान के किनारे रास्ते में हुआ घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
, गांधी नगर निवासी उमेश राठौर का 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु बुधबार देर रात को अपनी दादी रामवती के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए धनुतालाब जा रहा था। इसी दौरान धनुतालाब मैदान के किनारे सड़क पर किसी ने सड़क पर पटाखा रख कर उसमे आग लगा कर भाग गया और पटाखा चल गया पटाखा सीधे किशोर की आंख में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद मौजूद भीड़ में हड़कंप मच गया। घायल किशोर को परिजन सीएचसी ले गए जहाँ उसे डॉक्टरों ने उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
