कोंच (जालौन) नगर में आगामी 4 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले महामूर्ख सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं दिन रविवार को बुंदेली संस्कृति एवं लोककला संवर्धन संस्थान के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बारात मार्ग और कार्यक्रम स्थल केरलगंज का निरीक्षण किया।
संस्थान के पदाधिकारी सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने में जुटे हैं प्रशासन भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क दिखाई दे रहा है निरीक्षण के दौरान बारात के निर्धारित रूट का विस्तार से अवलोकन किया गया तय कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन की बारात मंडी परिसर स्थित पवनसुत इंटरप्राइजेज से प्रारंभ होगी इसके बाद बारात मार्कंडेश्वर तिराहा रेलवे फाटक सागर चौकी स्टेट बैंक लवली चौराहा होते हुए केरलगंज स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।
कोतवाली प्रभारी ने मार्ग में संभावित भीड़ यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर संस्थान से जुड़े पदाधिकारी हरिश्चन्द्र व महामूर्ख सम्मेलन के दूल्हे बने सुशील पटेल अंशुल मिश्रा बंटे राठौर महेंद्र दिवोलिया कुट्टू पड़री और पंचम पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे सभी ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने का संकल्प लिया
नगर में आयोजित होने जा रहे इस अनूठे सम्मेलन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
