जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने राजस्व के मामलों में तेजी व पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से तीन नए डिजिटल पोर्टल लांच कर दिए गए हैं। जिसमें ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र तथा जमीन बंटवारे के मामले शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अब आवेदक का ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने के लिए पोर्टल पर आवेदन अपलोड कराए जाएंगे। इसके अलावा जमीन के बंटवारे तथा म्यूटेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। तहसीलदार मिश्रा के अनुसार तहसील स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है आम लोगों की सुविधा के लिए खतौनी रिकॉर्ड को भी पहले से अधिक आसान तथा सटीक बनाया गया है। तहसीलदार ने शासकीय पैनल अधिवक्ता सत्यम पांडे, राजस्व निरीक्षकों तथा कर्मचारियों को भी ऑनलाइन व्यवस्था का प्रचार करने का आवाहन किया।
फोटो – तहसीलदार जानकारी देते
