56 करोड़ के बजट से 4 ओवरहेड वाटर टैंको के निर्माण तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू  - Aaj Tak Media

56 करोड़ के बजट से 4 ओवरहेड वाटर टैंको के निर्माण तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू 

 

कालपी (जालौन) उत्तर प्रदेश शासन तथा जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा नगरीय पेयजल परियोजना के तहत आवंटित 56 करोड़ की धनराशि से कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता हिमांशु घोष की देखरेख में कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में चार अलग-अलग स्थानों में वाटर के ओवरहेड टैंको का निर्माण कराने के कार्य में गतिशीलता आ गई है।

जल निगम नगरीय के अवर अभियंता आर के प्रजापति ने अवगत कराया है कि यमुना नदी के तटवर्ती नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए चार अलग-अलग इलाकों के दोनों में बाटा गया है। 4 ओवरहेड वाटर टैंको का निर्माण प्रथम चरण में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल के लिए नगर को चार अलग-अलग जोनों में बांटा गया है। जोन प्रथम में 13 सौ केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक निर्मित होंगा। दूसरे जोन में 11 सौ केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक, तृतीय जोन में 24 सौ केएल लीटर तथा चतुर्थ जोन में 3 सौ केएल लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। अवर अभियंता के मुताबिक सभी ओवरहेड वाटर टैंको को यमुना नदी के पानी से भरा जाएगा। यमुना नदी के किनारे जल शोधन यंत्र स्थापित कराए जाएंगे। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से यमुना का जल शुद्ध होकर वाटर हेड टैंकों में पहुंचेगा तथा फिर इससे आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो ओवरहेड टैंको के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण स्थल के लिए मिट्टी की गुणवत्ता की परीक्षण करने के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह परियोजना 10.04.2028 तक पूरी हो जाएगी।

 

फोटो – प्रस्तावित ओवरहेड वाटर टेंक के मिट्टी की गुणवत्ता की जांच

Leave a Reply