कालपी जालौन स्थानीय नगर के मौहल्ला सदर बाजार स्थित दरगाह हज़रत शेख अलाउद्दीन कुरैशी उर्फ भोले सालार का 156 वां उर्स मुबारक बड़े ही अकीदत और शानो-शौकत के साथ शुरू हुआ। उर्स के मौके पर दूर-दराज़ से जायरीन और अकीदतमंदों ने चादरपोशी करके खुशहाली, तरक्की तथा अमन-चैन के लिये दुआये मांगी।
बीती रात 10 वजे से दरगाह परिसर में आयोजित महफ़िल-ए-कव्वाली में मशहूर कव्वाल कमर वारसी (कानपुर) ने अपने कलाम से समा बांध दिया। वहीं राजस्थान से पधारे शब्बीर सदाकत साबरी ने अपनी मधुर आवाज़ और सूफियाना अंदाज़ में कव्वाली प्रस्तुत की। कव्वाली ने नात, गजल, मनकवत आदि का प्रस्तुतीकरण करके अकीदतमंद तथा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अकीकत बंदों ने दरगाह में चादर चढ़ाई।उर्स के दौरान प्रशासन तथा सरकारी विभागों की ओर से सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था की गई। दरगाह परिसर तथा आसपास के क्षेत्र को में सजावट तथा रोशनी की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
फोटो – महफ़िल में अकीदतमंदों की मौजूदगी में कव्वाली की महफ़िल
