कोंच (जालौन) कोतवाली परिसर में आगामी पर्व मोहर्रम को लेकर उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें भारी संख्या में ताजियादार मौजूद रहे बैठक में सी ओ परमेश्वर प्रसाद कोतवाल ब्रजेश बहादुर भी मौजूद रहे बैठक में मौजूद ताजिएदारों ने मोहर्रम पर्व पर साफ सफाई व्यवस्था एवं बिजली पानी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की वही सभी ताजिएदारों ने कर्बला की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर एसडीम को एक प्रार्थना पत्र सौपा जिसमें ताजिएदरों ने मांग करते हुए कहा कि कर्बला की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है जिससे ताजियादरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है उक्त अतिक्रमण को अति शीघ्र हटाया जाए जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कमेटी का गठन कर शीघ्र अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया इस दौरान ई ओ मोनिका उमराव व सभी चौकी इंचार्ज तजिएदार एवं गणमान्य नागरिको में प्रभंजन अग्रवाल संदीप अग्रवाल बल्लन अग्रवाल मियां आरिफ अली शाह अनवर खलीफा नूर मोहम्मद निसार मुस्ताक अली मकबूल अहमद मुस्ताक खान नौशाद खान मुन्ना अब्दुल हमीद सलीम खान सबीना खातून अल्लादीन कैफी काजू मंसूरी आदि मौजूद रहे
