डिस्ट्रिक प्रेस क्लब ने पत्रकार भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराए जाने की मांग की - Aaj Tak Media

डिस्ट्रिक प्रेस क्लब ने पत्रकार भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराए जाने की मांग की

 

कोंच (जालौन) नगर का सबसे बड़ा संगठन डिस्ट्रिक प्रेस क्लब के पास अपना स्वयं का कोई भवन नहीं है और जब कोई कार्यक्रम या मीटिंग प्रेस क्लब द्वारा करना होता है तो उन्हें अन्यत्र स्थानों पर जाना पड़ता है जिसमें काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ता है क्योंकि अन्य स्थानों पर बैठने की व्यबस्था पानी आदि उपलब्ध कभी कभी नहीं हो पाता है ऐसे में दिन शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डिस्ट्रिक प्रेस क्लब के महामंत्री राजेन्द्र यादव की अगुआई में एक पत्र समाधान अधिकारी को देते हुए डिस्ट्रिक प्रेस क्लब हेतु कोई नजूल की भूमि उपलब्ध कराए जाने हेतु मांग की है जिससे प्रेस क्लब अपना स्वयं का भवन बनवा सके और उसमें राष्ट्रीय कार्यक्रम मीटिंग बगैरह आहूत कर सके और पत्रकारों को अन्यत्र न भटकना पड़े जिस पर समाधान अधिकारी ने सहानुभूति पूर्वक विचार किये जाने की बात कही है इस दौरान संतोष कुमार निरंजन अरबिंद कुमार दुबे पवन तिवारी सन्तोष सोनी अली जावेद पवन कुमार जीशान राइन विवेक दुबेदी सिराजुद्दीन काजी दिलीप।पटेल पुष्पेंद्र दुबेदी सहित तमाम पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

 

Leave a Reply